नीलगाय का रेस्क्यू कर, जंगल मे छोड़ा:-
रुण्डेड़ा 31 जनवरी :-रुण्डेड़ा गांव के केर वाले रास्ते पर कुएं में एक नीलगाय गिर गई थी। इसका पता तब लगा जब राजेश मेनारिया अपने खेत पर गया तो राजेश ने देखा कि कुवे में नीलगाय बाहर निकलने हेतु छटपटा रही थी। राजेश ने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी जिसपर ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया।
इस दौरान राजेश मेनारिया,नरेश मेनारिया,ओम प्रकाश सुथार,जयदीप,प्रेम जाट,गगन,सुरेश चंद्र जाट, रमेश काकर,भाया तिवारी, आदि मौजूद थे।